बिहार रूरल लीग ट्रायल के लिए सीतामढ़ी,शिवहर, मुजफ्फरपुर,अरवल की तिथि जारी, देखें
पटना जनवरी 2026 : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से पहली बार बिहार रूरल लीग का आयोजन किया जा रहा है। यह लीग बिहार के क्रिकेट इतिहास में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।
इस लीग के अंतर्गत बिहार के विभिन्न जिलों में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण एवं कस्बाई इलाकों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक संगठित और पारदर्शी मंच मिल सके।

ट्रायल कार्यक्रम विवरण
सीतामढ़ी / शिवहर ट्रायल
📅 दिनांक: 17 से 18 जनवरी 2026
📍 स्थान: जानकी स्टेडियम, डुमरा, सीतामढ़ी
📞 संपर्क: विवेक कुमार – 7463070194 / 9540480701
मुजफ्फरपुर ट्रायल
📅 दिनांक: 19 से 21 जनवरी 2026
⏰ रिपोर्टिंग समय: सुबह 9 बजे
📍 स्थान: एल.एस. कॉलेज ग्राउंड, मुजफ्फरपुर (बिहार)
📞 संपर्क: संजय कुमार वर्मा – 8709204916
अरवल ट्रायल
📅 दिनांक: 18 एवं 19 जनवरी 2026
📍 स्थान: समाहरणालय इंडोर स्टेडियम, जहानाबाद रोड, अरवल
📞 संपर्क: अलवेला – 9102480102

ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर
बिहार रूरल लीग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को उच्च स्तरीय क्रिकेट से जोड़ना है। चयनित खिलाड़ियों को आगे लीग मैचों, प्रोफेशनल कोचिंग और बड़े क्रिकेट मंच पर खेलने का अवसर मिलेगा।
इस आयोजन का प्रबंधन Nayab Sports द्वारा किया जा रहा है, जबकि आधिकारिक स्कोरिंग पार्टनर के रूप में CricHeroes सहयोग कर रहा है।
बिहार क्रिकेट के भविष्य की ओर मजबूत कदम
बिहार रूरल लीग राज्य में क्रिकेट को नई दिशा देने के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं के सपनों को साकार करने का एक मजबूत माध्यम बनेगी।उक्त जानकारी रूपक कुमार मीडिया प्रभारी सह सदस्य (बिहार रूरल लीग आयोजन समिति)।



Post Comment