रोहतास जिला क्रिकेट लीग मे डेहरी इलेवन 5 विकेट से जीती
सासाराम : रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का 17 मैच डेहरी इलेवन और करोली सरकार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर करोली सरकार ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी करोली सरकार की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 27 ओवरों में 10 विकेट खोकर 140 रन का स्कोर खड़ा किया।

करोली सरकार की तरफ से अंकित सिंह 46 बॉल पर 26 रन और आयुष्मान कुमार ने 24 बॉल खेलकर 50 रन की पारी खेली। डेहरी इलेवन की तरफ से यश ने 6 ओवर में 31 रन देकर 3, अभिनव ने 6-3-23-2, युवर्सज ने 6-1-23-2 और अभिषेक रंजन ने 3-0-12-2 विकेट लिया।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी डेहरी इलेवन की टीम ने मात्रा 16.4ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। डेहरी इलेवन की तरफ से यश ने 48 बॉल पर नाबाद 67 रन और अनुभव ने 24 बॉल पर 40 रन का योगदान दिया बाकी के खिलाड़ी दहाई अंक को भी नही पार कर सके। करोली सरकार की तरफ से शबी ने 6 ओवर में 33 रन देकर 3 और अंकित सिंह और आयुष्मान ने 1-1 विकेट लिए।इस तरह देहरी इलेवन ने करोली सरकार को 5 विकेट से हराकर जीत दर्ज की।

इस मैच के मैन ऑफ द मैच डेहरी इलेवन के खिलाड़ी अंकित सिंह को उनके बढ़िया ऑल-राउंडर परफॉर्मेंस 48 बॉल 67 और 6-0-31-3 के लिए दिया गया।
इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव, संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा,जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम,शिवम् कुमार,संजू बाबा,मौजूद रहे।शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार,आदि मौजूद थे। अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।



Post Comment