Loading Now
×

कैमूर जिला सब-जुनियर क्रिकेट लीग में दीव ने कैमूर और विनर ने विजन को हराया ।

कैमूर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित द मॉडर्न स्कूल से प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति कैमूर जिला सब-जुनियर क्रिकेट लीग का मुकाबला कैमूर क्रिकेट क्लब और जु.भारतीय दीव क्रिकेट क्लब के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में खेला गया जिसमें भारतीय दीव क्रिकेट क्लब ने आसान मुकाबले में कैमूर क्रिकेट क्लब को 48 रन से पराजित किया।

सुबह जु.भारतीय दीव सी सी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सुर्यदेव के शानदार शतक और ओम यादव के बेहतरीन पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन का मजबूत स्कोर बनाया सुर्यदेव ने 54 गेंद में 106 और ओम यादव ने 42 गेंद में 40 नाबाद रन बनाए कैमूर सी सी की ओर से यजुर पांडेय व आर्यन ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।

जवाब में कैमूर सी सी की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी कैमूर सी सी की ओर से आर्यन ने 48 गेंद में 69 रन और आदर्श पुरुषोत्तम ने 30 गेंद में 22 रन बनाये। भारतीय दीव की ओर से ओम यादव ने शानदार 3 और सचिन व पियुष ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।

प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यदेव को, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आर्यन और ओम यादव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार जिला टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य योगेंद्र यादव ने प्रदान किया।

महाराणा प्रताप कॉलेज मोहनियां में विजन क्रिकेट एकेडमी और विनर क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच में विनर सी सी ने विजन सी ए को 9 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजन की टीम विनर के विक्रांत के घातक गेंदबाजी के सामने 15.1 ओवर में मात्र 74 रन पर ढ़ेर हो गई जिसमें सत्यम 17 और आदर्श कश्यप ने 12 रन बनाकर कुछ संघर्षरत रहे

जवाब में 74 रन के लक्ष्य को विनर टीम ने 10 ओवर में ही मात्र 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया जिसमें गुंजन ने 39 रन और सौरव ने नाबाद 25 रन बनाए विजन की ओर एकमात्र विकेट आशुतोष पाण्डेय को मिला। प्लेयर ऑफ द मैच विक्रांत को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गुंजन कुमार को और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आदर्श पांडेय को टुर्नामेंट कमिटी के सदस्य रविशंकर वर्मा ने पुरस्कार प्रदान किए।

शुनिवार को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में भारतीय दीव क्रिकेट क्लब और कैमूर क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला जाएगा।

Post Comment