वैशाली जिला क्रिकेट लीग का भव्य उद्घाटन 20 जनवरी को, कार्यक्रम जारी
हाजीपुर।वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित वैशाली जिला क्रिकेट लीग का भव्य उद्घाटन 20 जनवरी को किया जाएगा। इस लीग के जरिए जिले के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है, क्योंकि बिहार में पहली बार लीग स्तर का डे–नाइट क्रिकेट मैच आयोजित किया जा रहा है।

उद्घाटन मुकाबला बिहार क्रिकेट एकेडमी बिदुपुर के मैदान में फ्लडलाइट की रोशनी में खेला जाएगा। डे–नाइट फॉर्मेट में होने वाले इस मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
वैशाली जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे लाना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। संघ द्वारा मैचों के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिसमें खिलाड़ियों की सुविधाएं, अंपायरिंग, सुरक्षा और दर्शकों की व्यवस्था शामिल है।

मैचों के कार्यक्रम इस प्रकार से है :-
खास बात यह है कि लीग के सभी प्रमुख मुकाबलों का लाइव प्रसारण CricSports11 पर किया जाएगा, ताकि क्रिकेट प्रेमी घर बैठे ही मैच का सीधा आनंद उठा सकें।
संघ के अनुसार, यह लीग भविष्य में वैशाली जिले को क्रिकेट के नक्शे पर एक नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उद्घाटन मैच को लेकर पूरे जिले में खेल प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह का माहौल है।







Post Comment