Loading Now
×

बेगूसराय जिला U-19 क्रिकेट लीग: बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब और साहेबपुर कमाल की टीम विजयी।

बेगूसराय :आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को अंडर 19 क्रिकेट के दो मुकाबले खेले गए जिसमें पांचवे दिन बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब और साहेबपुर कमाल की टीम विजयी रही। गांधी स्टेडियम में साहेबपुर कमाल और श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया।

जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब ने 19 वे ओवर में मात्र 103 रन बनाकर सिमट गई श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन प्रियांशु ने 18 और दर्श ने 17 रन का योगदान दिया वहीं साहेबपुर कमाल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट सूरज रेहान और वंश ने 3-3 विकेट प्राप्त किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी साहेबपुर कमाल की टीम ने लक्ष्य को 9 वे ओवर में 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया जिसमें साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन आफताब ने 54 रन और हिमांशु ने 18 रन का योगदान दिया। वही श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट अनिकेत ने 3 विकेट प्राप्त किया।

दूसरा मैच जो आरकेसी मैदान में खेले जा रहे इस मुकाबले में बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने बरौनी क्रिकेट क्लब को 165 रन से हराया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय ग्रामीण की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मुकाबले में 34.3 ओवर में 305 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें बेगूसराय ग्रामीण की ओर से सर्वाधिक रन युवराज ने 110 और ऋषिकेश ने 64 रन का योगदान दिया वहीं बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट हिमांशु ने 4 और आयुष ने 3 विकेट प्राप्त किए।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी क्रिकेट क्लब की टीम 28.2 ओवर में 141 रन बनाकर सिमट गई बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन सत्यम ने 55 और रितेश ने 23 रन का योगदान दिया वहीं बेगूसराय ग्रामीण की ओर से सर्वाधिक विकेट निपुण ने 4 और युवराज ने 2 विकेट प्राप्त किया। शानदार खेल के प्रदर्शन करने वाले युवराज को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने में ऑफ द मैच प्रदान किया।

Post Comment