कैमूर जिला सब-जुनियर क्रिकेट लीग में कैमूर सी सी ने चखा जीत का स्वाद,विनर को हराया
कैमूर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित द मॉडर्न स्कूल से प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति कैमूर जिला सब-जुनियर क्रिकेट लीग का मुकाबला कैमूर क्रिकेट क्लब और विनर क्रिकेट क्लब के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में खेला गया जिसमें कैमूर क्रिकेट क्लब ने विनर क्रिकेट क्लब को 23 रन से पराजित किया।

सुबह कैमूर सी सी के कप्तान नितिश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवर में ही सभी विकेट खोकर मात्र 132 रन पर बनाई जिसमें नितिश ने 24 गेंद में 45 और आर्यन ने 22 रन बनाए विनर सी सी की ओर से हिमांशु यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट, आदर्श पांडेय ने 2 और सन्नी व विक्रांत ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।

जवाब में विनर सी सी की टीम 133 रन के लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी और निर्धारित ओवर में 4 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी जिसमें आदर्श पांडेय ने 37,अभय व रुद्र ने 19-19 और हिमांशु ने 17 रन बनाए कैमूर सी सी की ओर से अभिषेक,आर्यन व यजुर ने 1-1 विकेट प्राप्त किए
प्लेयर ऑफ द मैच नितिश कुमार को, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आदर्श पांडेय और हिमांशु यादव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार वरीय खिलाड़ी वसीम अली ने प्रदान किया।
सोमवार को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में विनर क्रिकेट क्लब का मुकाबला भारतीय दीव क्लब से और एमपी कालेज मोहनियां में जुनियर क्रिकेट सुपर लीग में विजन क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला स्टार क्रिकेट क्लब से होगा।



Post Comment