Loading Now
×

नालंदा बी ने जीता स्वर्गीय निर्मला देवी मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट का किताब।

नालंदा : स्थानीय एनसीए खेल मैदान बड़ीदरगाह, बिहारशरीफ़ में आयोजित प्रथम स्वर्गीय निर्मला देवी मेमोरियल अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब नालंदा बी ने जीता।

फाइनल मुकाबले में नालंदा बी ने नालंदा सी को 6 विकेट से पराजित किया विजेता टीम को नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने ट्रॉफी प्रदान किया। नालंदा सी के कप्तान मोहम्मद समीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नालंदा सी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मंत्र 77 रन बनाए जिसमें युग सिंहा 26 रन राजीव ने 20 रन तथा मोहम्मद समीर ने 13 रन का योगदान दिया। वहीं नालंदा बी की ओर से गेंदबाज सनी ने तीन ओवर में सात रन देकर तीन विकेट तथा आदित्य ने तीन ओवर में 16 रन देख 3 विकेट प्राप्त किया.

जवाब में खेलने उतरी नालंदा बी की टीम ने शिवम 33 रन एवं गौरव 27 रन के योगदान से लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया नालंदा सी के गेंदबाज मिर्णाल ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट वही शशिकांत ने तीन ओवर में 16 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भवानी सिंह ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी दिया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संयुक्त सचिव संजीव कुमार के द्वारा सनी कुमार को दिया गया तथा जूनियर खिलाड़ी ऑफ द सीजन विनीत कुमार को सचिव गोपाल कुमार सिंह द्वारा एक बैट, एक पैड तथा किट बैग के रूप में दिया गया।

इस मौके पर संतोष पांडेय,डॉक्टर संजय, परवेज़ मुस्तफा, सिद्धार्थ आनंद, विक्रम सोलंकी, हैदर अली, विश्वजीत, विकास मयूरेश्वर, रिकी कुमार, कुमार मंगलम, निशु, आलोक कुशवाहा इत्यादि मौजूद रहे।फाइनल मैच में निर्णायक की भूमिका के रूप में मनीष राज एवं परवेज़ मुस्तफा ने निभाया।

Post Comment