Loading Now
×

सिवान जिला क्रिकेट लीग में महराजगंज सीसी और परफेक्ट सीसी का मैच टाई

सिवान:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में मैरवा स्थित अनुभव क्रिकेट एकेडमी के मैदान में सेशन 2025/26 का जिला क्रिकेट लीग मैच दिनांक 18/1/26 को परफेक्ट क्रिकेट क्लब बनाम महराजगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर परफेक्ट क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच 10 विकेट पे 147 रन का स्कोर बनाया। परफेक्ट के तरफ से सुमित ने 42 रन का योगदान दिया। महराजगंज की तरफ से राहुल, प्रकाश , सक्षम, मोंटी,और मिथलेश ने 2-2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महराजगंज क्रिकेट क्लब ने 22 ओवर में 129 रन बना ली ।महराजगंज के तरफ से राहुल सिंह ने 57 रन का योगदान दिया। परफेक्ट के तरफ से रायचंद 3 विकेट झटके । मैन ऑफ़ द मैच महराजगंज क्लब क्रिकेट के राहुल सिंह को दिया गया। कल दिनांक 19/1/26 का मैच फरहान क्रिकेट एकेडमी बनाम महाराजगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।

Post Comment