Loading Now
×

बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग: बेगूसराय क्रिकेट क्लब और तेघड़ा क्रिकेट क्लब की टीम विजयी।

बेगूसराय : आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को बेगूसराय अंडर- 19 लीग क्रिकेट मुकाबले के दो मुकाबले दोनों अलग अलग मैदान पर खेले गए जिसमें ग्रीन पार्क उलाव में तेघड़ा की टीम ने मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब के ऊपर 126 रन से विजई रही वही फर्टिलाइजर के मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने दिनकर क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया।

विदित हो कि बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 19 क्रिकेट का 5 वा दिन ग्रीन पार्क उलाव के में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तेघड़ा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर के मुकाबले में 288 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें तेघड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन सिमोन ने 71 रन और शिवम ने 66 रन का योगदान दिया वहीं मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट अश्वनी और सौरव ने दो दो विकेट झटके।

दूसरे पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम 32 में ओवर में 162 बनाकर ऑल आउट हो गई मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन अर्पित ने 27 और सौरभ ने 21 रन का योगदान दिया। वही तेघड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट आनंद ने 3 और आदर्श ने 2 विकेट प्राप्त किए।

वहीं दूसरे मैदान पर अंडर-19 के खेले जा रहे हैं मुकाबला में बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने दिनकर क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम 29 वे ओवर में 94 रन बनाकर सिमट गई जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान पुष्पम ने 23 रितिक ने 14 रन का योगदान दिया वहीं बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट हर्ष वर्मा, सौरभ और हर्ष कुमार ने 3-3 विकेट प्राप्त किया

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 20 ओवर में 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। बेगुसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन हर्ष वर्मा ने 38 और हर्ष कुमार ने 15 रन का योगदान दिया दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट जॉर्ड और अमन ने 2-2 विकेट झटके। शानदार खेल के प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा दिया गया।

Post Comment