Loading Now
×

बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के ट्रेनी आदित्य राज का चयन बिहार U-14 टीम हुआ है

पटना : सीकर (राजस्थान) में आयोजित होने वाले 69वें नेशनल स्कूल गेम्स (क्रिकेट) अंडर-14 बालक वर्ग चैंपियनशिप 2025–26 के लिए बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के प्रतिभाशाली ट्रेनी खिलाड़ी आदित्य राज का बिहार अंडर-14 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। यह अकैडमी के लिए गर्व और खुशी का विषय है।

आदित्य राज ने अपने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से अकैडमी के सभी खिलाड़ी प्रेरित हुए हैं।

इस अवसर पर बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के सीनियर कोच रंजीत भट्टाचार्य, जूनियर कोच अजीत सिंह तथा अकैडमी के सभी खिलाड़ियों ने आदित्य राज को हार्दिक बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post Comment