पू.चम्पारण क्रिकेट संघ का एसजीएम सम्पन्न व चुनाव घोषित
ईस्ट चम्पारण : स्थानीय खेल भवन मोतिहारी के सभागार में ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग जूलियन क्रिकेट क्लब के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम की अध्यक्षता में हुआ।बैठक के उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन हमारी मदर संस्था है।इससे हमारा कोई विवाद नही हैं।

अभी जो वी विवाद इसीडीसीए में हैं वह पूर्व सचिव रवि राज के द्वारा उत्पन्न किया जा रहा हैं।जल्द ही इसीडीसीए का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से कराकर नई कमिटि का गठन किया जाएगा।2018 से अभी तक जितने भी क्रिकेट क्लब्स एसोसिएशन से पंजीकृत हुए वे सभी इसमे बतौर वोटर शामिल होंगे।स्थानीय गाँधी मैदान में 11 फरवरी को जिला क्रिकेट लीग का आगाज होगा।इस सत्र में सभी क्रिकेट क्लब्स निबंधन शुल्क से मुक्त रहेंगे।श्री ज्ञानेश्वर ने बताया कि बीसीए से जल्द संपर्क कर कमिटि के चुनाव की रूप-रेखा तैयार कर लिया जाएगा।
जिले में महिला खिलाड़ियों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त की है और ब्यूटी कुमारी पूर्व स्टेट खिलाड़ी के नेतृत्व में एक टेलेंट हंट कमिटी गठित की गई जो कमसे कम 6 टीमें बना कर महिला क्रिकेट के विकाश का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
सर्वसम्मति से तय किया गया कि बैठक से संबंधित सभी कार्यवाही की जानकारी बीसीए को उपलब्ध करवा दिया जाय। चुनाव अधिकारी 2 दिनों में घोषित करेंगे चुनाव की तिथि
मौके पर ज्ञानेश्वर गौतम,राजेश कुमार सिंह,प्रकाश कुमार सिंह,आफरीन मुमताज, प्रतोष कुमार मिश्रा,पवन कुमार,केशव कुमार,अभिषेक कुमार ठाकुर,मो.आलम,डॉ नवनीत कुमार, आयान मिश्रा, दिवाकर कुमार, गुलाब खान,कुंदन कुमार ,अवधेश राम,साकेत कुमार,कृष्ण कुमार,मो शहाबुद्दीन,कुमारी मोनिका सहित सभी पंजीकृत क्रिकेट क्लब्स के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।



Post Comment