बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने चेरिया बरियारपुर क्रिकेट क्लब के ऊपर 6 विकेट से हराया
बेगूसराय : आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 19 क्रिकेट मुकाबले में छठे दिन बेगूसराय क्रिकेट क्लब और दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम विजयी रही ।

विदित हो कि बेगूसराय के ग्रीन पार्क उलाव मैदान पर खेले जा रहे बेगूसराय क्रिकेट क्लब और चेरिया बरियारपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने चेरिया बरियारपुर क्रिकेट क्लब के ऊपर 6 विकेट से जीत दर्ज किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेरिया बरियारपुर क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में 28 वे ओवर में मात्र 117 रन बनाकर सिमट गई। जिसमें चेरिया बरियारपुर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान अनसुनी 28 और आर्यन ने 18 रन का योगदान दिया वही बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट राज मणि ने 5 और हर्ष ने 2 विकेट प्राप्त किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 17 वे ओवर में 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान अंकित ने 69 और अभिनव ने 19 रन का योगदान दिया वहीं चेरिया बरियारपुर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट अंकित ने 2 और अंश ने 1 विकेट प्राप्त किया। शानदार गेंदबाजी करने के लिए राजमणि को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैन ऑफ मैच का पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा दिया गया।फर्टिलाइजर के मैदान पर खेले जा रहे दिनकर क्रिकेट क्लब और बखरी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें दिनकर क्रिकेट क्लब ने बखरी क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बखरी क्रिकेट क्लब में निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 40 वे ओवर में 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
बखरी क्रिकेट क्लब की और से सर्वाधिक रन कप्तान युवराज ने 46 और देवराज ने 25 रन का योगदान दिया वही दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट अमन ने 3 और रोहन ने 2 विकेट प्राप्त किया

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दिनकर क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य को 39 वे ओवर में 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन हर्ष ने 66 और पुष्पम ने 32 रन का योगदान दिया और टीम को जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाया वही बखरी क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट नीतीश ने तीन विकेट प्राप्त किया।



Post Comment