बिहार सीनियर महिला बॉल बैडमिंटन टीम घोषित
पटना: तिरुनेलवेली ( तमिलनाडु ) में 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार सीनियर महिला बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गयी है।

टीम की घोषणा करते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम को फेडरेशन कप बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष राजेश शुभांगी,जिला सचिव रवि रंजन कुमार,आरसीटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक ई.रवि कुमार,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद कुमार धोनी,राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुशवाहा ने शुभकामनाएं दीं।

घोषित बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम इस प्रकार है-
प्रिया सिंह ( कप्तान ),साक्षी कुमारी, प्रियंका कुमारी ( वैशाली ),युक्ता रानी,पूनम कुमारी,कोमल कुमारी,वैष्णवी कुमारी ( बेगूसराय ),कुमकुम कुमारी ( पूर्वी चम्पारण ),प्रज्ञा भारती, मुस्कान कुमारी ( नवगछिया )।
प्रशिक्षक -सह- प्रबंधक – राहुल कुमार ( बेगूसराय )।



Post Comment