पश्चिमी चंपारण सिनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में वसीम का शानदार शतक,सर्विस सीसी विजयी
पश्चिमी चंपारण: सिनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में आज दो मैच खेला गया! आज का मुकाबला सर्विस क्रिकेट क्लब बनाम बेतिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया मैच में सर्विस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी सर्विस क्रिकेट क्लब के टीम 40 ओवर में 315 रन का लक्ष दिया जिसमें हर्षवर्धन ने 75 रन का पारी खेली और साथ देते हुए वसीम ने 107रन की पारी खेली !
बेतिया क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आयुष ने 8ओवर में 39रन दे कर के 4 विकेट लिया !

जवाब में खेलने उतरी बेतिया क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 81 रन पर ऑल आउट हो गई इस तरह शानदार गेंदबाजी के कारण सर्विस क्रिकेट क्लब ने इस मैच को अपने नाम किया!
सर्विस क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए मिथिलेश ने 4ओवर में 09 रन दे कर के 4विकेट लिया और अभय और शिवमोहन ने 2_2 विकेट लिया!इस मैच का मैन ऑफ द मैच वसीम को दिया गया!

दूसरा मैच भारती क्रिकेट क्लब बनाम रेनबो क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया!मैच में रेनबो क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया बल्लेबाजी करने उतरी रेनबो क्रिकेट क्लब की पारी टीम 210 रन पे ऑल आउट हो गई जिसमें पुलकित36बॉल पे 53 रन की पारी खेली और अजहर ने 28 और सैफ ने 34 रन और आमरेंज ने 27 रन की पारी खेली!भारती क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य ने 8 ओवर में 36 रन दे कर के 5विकेट और आर्यन ने 4ओवर में 34 रन दे कर के 2विकेट लिया!
रेनबो क्रिकेट क्लब के शानदार गेंदबाजी के कारण भारती क्रिकेट क्लब को 123 रन पर ऑल आउट कर दिया !जिसमें भारती क्रिकेट क्लब के तरफ से ऋतिक ने 35 रन की पारी खेली और अंश ने 20 रन की पारी खेली रेनबो क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आकाश ने 6.3 ओवर में 23 रन दे कर के 5 विकेट लिया और आदिल और हिमांशु ने 2_2 विकेट लिया!इस मैच में मैन ऑफ द मैच आकाश को दिया गया !



Post Comment