Loading Now
×

कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट सुपर लीग में आरबीएस की स्टार पर आसान जीत 

कैमूर:  जिला जुनियर क्रिकेट सुपर लीग में आरबीएस की स्टार पर आसान जीत  में जुनियर क्रिकेट सुपर लीग में स्टार क्रिकेट क्लब का मुकाबला आरबीएस क्रिकेट क्लब से हुआ जिसमें आरबीएस क्रिकेट क्लब ने स्टार क्रिकेट क्लब पर 93 रन से आसान जीत दर्ज की।

सुबह आरबीएस सी.सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 266 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें कप्तान आबिद अली ने 41 गेंद में 73 रन,रुद्र ने 68 रन, गुंजन ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली इसके अलावा अंकित ने 21 रन बनाए, स्टार की ओर से तेजस मिश्रा, मोहित यादव व मो.दानिश ने 2-2 विकेट और लाली आर्यन 1 विकेट झटकने में कामयाब रहे।

आरबीएस सी सी के 266 रनों के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए स्टार की टीम विशाल लक्ष्य को हासिल करने के दबाव में बिखर गई और 22.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 173 रन बनाकर सिमट गई।जिसमें सत्यम कुमार 39, दिपांशु सिंह 33, आकाश 31, लाली आर्यन 30 और तेजस ने 11 रन बनाए आरबीएस क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके,विनिश ने 2 और आबिद व आशिष ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।

अंकित को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी संघ के क्लब प्रतिनिधि विशेष श्रीवास्तव ने प्रदान किया ।गुरुवार को एमपी कालेज स्टेडियम मोहनियां में भारतीय दीव क्रिकेट क्लब का मुकाबला विजन युथ क्रिकेट क्लब से होगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment