Loading Now
×

कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट सुपर लीग रोमांचक मैच में युथ की दीव पर जीत

कैमूर:  जुनियर क्रिकेट सुपर लीग में विजन युथ क्रिकेट क्लब का मुकाबला भारतीय दीव क्रिकेट क्लब से हुआ जिसमें विजन युथ क्रिकेट क्लब ने भारतीय दीव क्रिकेट क्लब पर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की,

सुबह भारतीय दीव सी.सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया जिसमें सूर्यदेव ने 41 गेंद में 54 रन और देवेंद्र मौर्या ने 41 गेंद में 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली इसके अलावा रंजीत कुमार ने 46, आदर्श 12 और अथर्व ने 11 रन बनाए,युथ की ओर से सुधांशु रंजन ने 2,एकबाल अंकित व मनीष 1-1 विकेट झटकने में कामयाब रहे।

भारतीय दीव सी सी के 196 रनों के सम्मानजनक स्कोर का पीछा करते हुए विजन युथ की टीम 28.3 ओवरों में 7 विकेट खोकर 198 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।जिसमें अंकित कुमार ने 34 गेंद में 45 रन की जुझारू व जिताऊ पारी खेली, वहीं मनीष ने 44 रन, संदीप 26,वसीम 23 और कृष राज ने 20 रन बनाए भारतीय दीव क्रिकेट क्लब की ओर से आदर्श और देवेंद्र ने 2-2 विकेट और हर्ष व अथर्वm,m ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।

अंकित को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य रविशंकर वर्मा ने प्रदान किया ।शुक्रवार को एमपी कालेज स्टेडियम मोहनियां में विजन क्रिकेट क्लब का मुकाबला आरबीएस क्रिकेट क्लब से होगा।

Post Comment