Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में बीवाईसी क्लब और टीएमआईएस सराय विजयी

वैशाली:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत बिहार क्रिकेट अकादमी, बिदुपुर में खेले गए मुकाबले में बीवाईसी क्लब ने महुआ क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित किया।

टॉस जीतकर महुआ क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज अमजद जावेद (30) और रितिक (45) ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। मध्यक्रम में साहिल राज ने शानदार 51 रन बनाए, जबकि आदित्य कुमार यादव ने 25 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके और महुआ की टीम ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए।बीवाईसी की ओर से चांद ने 3 विकेट, याकूब ने 2 विकेट और आकाश ने 1 विकेट लिया।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीवाईसी क्लब की शुरुआत लड़खड़ाती रही। चमन (7) और मयंक (19) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद अंशुमान ने शानदार 81 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनका साथ अंकित (28) और कप्तान याकूब (16) ने दिया। बीवाईसी क्लब ने चार विकेट खोकर 192 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

 

महुआ क्लब की ओर से उमंग ने 2 विकेट, जबकि आदित्य और प्रिंस ने 1-1 विकेट लिया।बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बीवाईसी क्लब के अंशुमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 

दूसरा मुकाबला: टीएमआईएस सराय ने बिदुपुर को 7 विकेट से हराया

 

उसी दिन का दूसरा मुकाबला राजा 11 क्रिकेट अकादमी, बिशनपुर खेलगांव, सराय में खेला गया, जहाँ टीएमआईएस सराय और बिदुपुर क्रिकेट क्लब आमने-सामने थे। इस मैच में टीएमआईएस सराय ने बिदुपुर क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से पराजित किया।

 

टॉस जीतकर टीएमआईएस सराय ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बिदुपुर क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज ऋतिक (5) और ऋषु राज (27) रन बनाकर आउट हो गए। मध्यक्रम में स्वराज ने शानदार 60 रन बनाए, जबकि प्रियांशु ने 23 रन का योगदान दिया। इसके बावजूद पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 176 रन पर ऑलआउट हो गई।

 

टीएमआईएस सराय की ओर से आनंद राय और मुकेश ने 3-3 विकेट झटके, जबकि शेख, कुंदन और सुमित रंजन को 1-1 विकेट मिला।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीएमआईएस सराय की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने नाबाद 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि आनंद राय ने 22 रन बनाए। मध्यक्रम में इलियास (23) और मुकेश (11) के सहयोग से टीएमआईएस सराय ने 21 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

बिदुपुर क्रिकेट क्लब की ओर से ऋषु, रौनक और प्रियांशु ने 1-1 विकेट लिए।शानदार शतक और मैच जिताऊ पारी के लिए टीएमआईएस सराय के अभिषेक को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

Post Comment