पश्चिमी चंपारण सिनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में द्रोणाचार्य सीसी व महाराजा सीसी विजयी
पश्चिमी चंपारण : सिनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में आज दो मैच खेला गया! आज का मुकाबला द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब बनाम शिवांश क्रिकेट क्लब के बीच खेला गय मैच में द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया बल्लेबाजी करने उतरी द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब के टीम 26.5ओवर में 151 पर ऑल आउट हो गई

जिसमें अमित ने 20 रन का पारी खेली और साथ देते हुए मासूम ने 42रन नोट आउट की पारी खेली !शिवांश क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए संजीव+अनीश+धनंजय +नीरज सब ने 2+2+2+2 विकेट लिया !
जवाब में खेलने उतरी शिवांश क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 21 ओवर में 67 रन पर ऑल आउट हो गई इस तरह शानदार गेंदबाजी के कारण द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब ने इस मैच को अपने नाम किया!
द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आयुष ने 7ओवर में 21 रन दे कर के 4विकेट लिया और अभिजीत ने 4 विकेट लिया!इस मैच का मैन ऑफ द मैच अभिजीत को दिया गया!

दूसरा मैच महाराजा क्रिकेट क्लब बनाम स्पोर्टस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया!मैच में महाराजा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया बल्लेबाजी करने उतरी महाराजा क्रिकेट क्लब की पारी टीम 40ओवर में 9विकेट खो कर के 199 रन बनाई
जिसमें ओम शिवादी 69बॉल पे 66 रन की पारी खेली और उमर ने 40बॉल पे 21रन की पारी खेली!स्पोर्टस क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अब्दुल्ला ने 8 ओवर में 43 रन दे कर के 4विकेट और राजन राम ने 8ओवर में 27 रन दे कर के 3विकेट लिया!
महाराजा क्रिकेट क्लब के शानदार गेंदबाजी के कारण स्पोर्टस क्रिकेट क्लब को 141 रन पर ऑल आउट कर दिया ! जिसमें स्पोर्टस क्रिकेट क्लब के तरफ सेमुशीर ने 56 रन की पारी खेली !
महाराजा क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुएआदित्य ने 5 ओवर में 14 रन दे कर के 3 विकेट लिया और नुरैन और कामरान ने 2_2 विकेट लिया!इस मैच में मैन ऑफ द मैच ओम शिवादी को दिया गया !



Post Comment