पुष्पम राज ने जड़ दिया बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का पहला दोहरा शतक, दिनकर सीसी व बेगूसराय सीसी विजयी
बेगूसराय : आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंदर-19 क्रिकेट मुकाबले के आठवें दिन बेगूसराय क्रिकेट क्लब टीम और दिनकर क्रिकेट क्लब के टीम विजय रही।
बेगूसराय के ग्रीन पार्क उलाव मैदान पर खेले जा रहे बेगूसराय क्रिकेट क्लब और तेघरा क्रिकेट क्लब के बीच के मुकाबले में बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने तेघरा क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तेघरा क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में 24 वे ओवर में 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें तेघड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान इरफान 31 और अमन ने 13 रन का योगदान दिया वहीं बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौरभ ने चार विकेट वही हर्ष और राज ने दो-दो विकेट झटके।

जबबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 14 वे ओवर में 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान हर्ष ने 31 और जयंत ने 23 रन का योगदान दिया वही तेघरा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट सिमोन और आदर्श ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।
शानदार ऑलराउंडर खेल के प्रदर्शन करने वाले हर्ष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा दिया गया।

अंडर 19 क्रिकेट मुकाबले का दूसरा मैच जो फर्टिलाइजर के मैदान पर खेला जा रहा जिसमें दिनकर क्रिकेट क्लब ने साहेबपुर क्रिकेट क्लब के ऊपर 279 रन के अंतराल से मैच को अपने नाम किया
टॉस देखकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 9 विकेट खोकर 379 का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन का योगदान पुष्पम राज ने शानदार दोहरा शतक लगाते हुए कुल 125 गेंद में 203 रनों की पारी खेली वही उनका साथ देते हुए विशाल ने 74 रन का योगदान दिया साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट आदित्य ने 4 और वंश ने 2 विकेट प्राप्त किया

जबबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब की टीम 17 वे ओवर 100 रन बनाकर सिमट गई जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान आफताब ने 33 और हिमांशु ने 17 रन का योगदान दिया वहीं दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट आयुष ने 5 और धर्मवीर ने 2 विकेट प्राप्त किया शानदार दोहरे शतक लगाने वाले पुष्पम को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।



Post Comment