कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट सुपर लीग के रोमांचक मैच में विजन ने आरबीएस को हराया
कैमूर : जिला जुनियर क्रिकेट सुपर लीग में जुनियर क्रिकेट सुपर लीग में विजन क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला आरबीएस क्रिकेट क्लब से हुआ जिसमें विजन क्रिकेट एकेडमी ने आरबीएस क्रिकेट क्लब को 26 रन से हरा दिया।

सुबह विजन सी.ए. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 203 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया जिसमें सिद्धार्थ कुमार ने 63 गेंद में 78 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली इसके अलावा विकास कुमार ने 34, अभिनंदन 22, शाहिद अख्तर 15 और अंश राज ने 13 रन बनाए, आरबीएस की ओर से विनिश ने शानदार 3,आशिष व अंकित 2-2 और डी पी सिंह व आबिद अली 1-1विकेट झटकने में कामयाब रहे।

विजन सी ए के 204 रनों के सम्मानजनक स्कोर का पीछा करते हुए आरबीएस की टीम 30 ओवरों में 8 विकेट खोकर 177 रन ही बना सकी।जिसमें अंकित ने 45 रन,आशिष कुमार व अंश मिश्रा ने 25-25 रन और अनुज ने 16 रन बनाए विजन क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंश अरमान ने शानदार 3 विकेट, प्रियांशु ने 2 और शाहिद व अभिनंदन ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।
सिद्धार्थ कुमार को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी ने प्रदान किया ।शनिवार को एमपी कालेज स्टेडियम मोहनियां में विजन क्रिकेट क्लब का मुकाबला युथ क्रिकेट क्लब से होगा।



Post Comment