Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में डीएनएस क्लब ने वैशाली इलेवन को 69 रनों से हराया

वैशाली:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत क्रिकेट अकादमी ऑफ राजा इलेवन के मैदान पर डीएनएस क्लब और वैशाली इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में डीएनएस क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वैशाली इलेवन को 69 रनों से पराजित किया।

मैच में वैशाली इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएनएस क्लब के सलामी बल्लेबाज प्रिंस ने 15 रन बनाए, जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज 21 रन बनाकर आउट हुए।

मध्यक्रम में नीतीश ने 10 रन, आर्यन ने 33 रन तथा रोहित यादव ने 17 रनों का योगदान दिया। पूरी टीम 29 ओवर में 167 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।वैशाली इलेवन की ओर से अभिषेक ने 3 विकेट, रिशव और प्रसून ने 2-2 विकेट, जबकि विशाल और प्रशांत ने 1-1 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैशाली इलेवन की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज प्रशांत 6 रन और खुराना बिना खाता खोले आउट हो गए। मध्यक्रम में आदित्य ने 41 रन, अभिषेक राय ने 12 रन और प्रसून ने 10 रन बनाए, लेकिन टीम 98 रन पर ऑलआउट हो गई।

डीएनएस क्लब की ओर से रिशव ने 3 विकेट, आर्यन और गुल्ली ने 2-2 विकेट, जबकि एमडी और प्रिंस ने 1-1 विकेट हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के लिए डीएनएस क्लब के ऋषभ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

कैप्टन निषाद फाउंडेशन ने पातेपुर को 171 रनों से दी करारी शिकस्त

बिहार क्रिकेट अकादमी बिदुपुर में खेले गए मुकाबले में कैप्टन निषाद फाउंडेशन और पातेपुर के बीच मैच खेला गया। इस मैच में कैप्टन निषाद फाउंडेशन ने दबदबा बनाते हुए पातेपुर को 171 रनों से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैप्टन निषाद फाउंडेशन की टीम की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज अनमोल ने 47 रन और अमन ने 18 रन बनाए।

मध्यक्रम में अमर्त्य ने शानदार 86 रन की पारी खेली, जबकि सोनू ने 62 रन और मनीष ने 18 रनों का योगदान दिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पातेपुर की ओर से राजेश और सचिन ने 3-3 विकेट लेकर गेंदबाजी में संघर्ष दिखाया।

301 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पातेपुर की टीम दबाव में बिखर गई। रुपेश ने 30 रन, अभिजीत ने 22 रन और सचिन ने 13 रन बनाए, इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। पूरी टीम 129 रन पर ऑलआउट हो गई।

कैप्टन निषाद फाउंडेशन की ओर से रंजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि निखिल, मनीष और सुमन को 1-1 विकेट मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रंजन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Post Comment