पश्चिमी चंपारण सिनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में RG सीसी व शिवांश सीसी विजयी
पश्चिमी चंपारण : सिनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में आज दो मैच खेला गया! आज का मुकाबला S P क्रिकेट क्लब बनाम R G क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
मैच में S P क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया बल्लेबाजी करने उतरी S P क्रिकेट क्लब के टीम 20ओवर में 49 पर ऑल आउट हो गई। जिसमें नीरज ने 12 रन का पारी खेली !
R G क्रिकेट क्लब के तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए मुकेश ने 7 ओवर में 09 रन दे कर के 4विकेट और आदर्श ने 5.3ओवर में 19रन दे कर के 4 विकेट लिया !

जवाब में खेलने उतरी R G क्रिकेट क्लब की शानदार बल्लेबाजी के कारण इस मैच को अपने नाम किया!जिसमें शहीद ने 24रन की पारी खेली!इस मैच का मैन ऑफ द मैच मुकेश को दिया गया!
दूसरा मैच S Y क्रिकेट क्लब बनाम शिवांश क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया!मैच में शिवांश क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया बल्लेबाजी करने उतरी शिवांश क्रिकेट क्लब की पारी टीम 34.4ओवर में 205रन पर ऑल आउट हो गई! जिसमें धनंजय ने 49 बॉल पे 91 रन की पारी खेली और रौशन ने 33बॉल पे 28रन की पारी खेली!

S Y क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए रितिक ने 7 ओवर में 26 रन दे कर के 3विकेट और आरुष ने 4.3ओवर में 36 रन दे कर के 2विकेट लिया!
शिवांश क्रिकेट क्लब के शानदार गेंदबाजी के कारण S Y की पूरी टीम 29.5ओवर में 114रन पे ऑल आउट हो गई!शिवांश क्रिकेट क्लब के शानदार गेंदबाजी के कारण इस मैच को अपने नाम किया!
S Y क्रिकेट क्लब के तरफ से आरुष ने 38 बॉल पर 42 रन की पारी खेली!गेंदबाजी करते हुए शिवांश क्रिकेट क्लब के तरफ धनंजय ने 6ओवर में 18रन दे कर के 3 विकेट लिए और वसूल्लाह+ संजीव+प्रेम ने +2+2+2 विकेट लिए!इस मैच में मैन ऑफ द मैच धनंजय को दिया गया !



Post Comment