बेगूसराय क्रिकेट क्लब बना बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का चैंपियन।
बेगूसराय : आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित अंडर- 19 क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबला बेगूसराय क्रिकेट क्लब बनाम डंडारी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 247 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान आशीष ब्राह्मण ने 92 रन और अंकित ने 51 रन का योगदान दिया वहीं बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट हर्ष ने 3 और हर्ष वर्मा ने 2 विकेट प्राप्त किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 38 ओवर में 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। जिसमें बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान हर्ष वर्मा ने 74 और अभिनव ने 71 रन का योगदान दिया। वही डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट देवराज ने 2 और छोटू ने 1 विकेट प्राप्त किया।

शानदार ऑलराउंडर खेल के प्रदर्शन करने वाले हर्ष वर्मा को मैन ऑफ द मैच और आशीष ब्राह्मण को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश निराला कुमार विवेक कुमार विश्वजीत कुमार अबू बकर राम कुमार शोभित पासवान भानु कुमार जितेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया।



Post Comment