कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी प्लेट: सिक्किम पर बिहार की 10 विकेट से प्रभावी जीत
पटना : सोविमा क्रिकेट ग्राउंड, सोविमा, नागालैंड में खेले गए कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी प्लेट अंडर-23 मल्टी-डे मुकाबले में बिहार ने सुसंगठित और नियंत्रित प्रदर्शन करते हुए सिक्किम को 10 विकेट से पराजित कर दिया। चार दिवसीय मुकाबले में बिहार ने हर विभाग में संतुलन बनाए रखा और मैच को पूरी तरह अपने पक्ष में समाप्त किया।

पहली पारी में बिहार ने 196 रन बनाए, जिसके जवाब में सिक्किम की टीम 122 रन पर सिमट गई। इसके बाद दूसरी पारी में सिक्किम ने 173 रन बनाए, जिससे बिहार को जीत के लिए 100 रनों का लक्ष्य मिला।
बिहार के गेंदबाजों ने दोनों पारियों में अनुशासन के साथ गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजी को दबाव में रखा और लक्ष्य को सीमित दायरे में रखा।दूसरी पारी में गेन्दबाजी करते हुए वासुदेव प्रसद सिंह ने 15 ओवर 2 मेडन 43 रन देकर 5 विकेट और गगन कुमार ने 4.3 ओवर में 1 मेडन 6 रन 4 विकेट चटकाया।

दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की शुरुआत पूरी तरह नियंत्रण में रही। आर्यन राज ने आक्रामक लेकिन संतुलित बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 56 रन बनाए, जबकि प्राशांत कुमार ने संयम के साथ 41 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 100 रनों की अटूट साझेदारी ने टीम को बिना किसी नुकसान के जीत तक पहुंचा दिया।
इस जीत के साथ बिहार ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के सामूहिक प्रयास ने यह साबित किया कि बिहार अंडर-23 टीम निरंतरता और अनुशासन के साथ आगे बढ़ रही है।
*Match Details*
Tournament- COL C K NAYUDU TROPHY PLATE
Match: Bihar vs Sikkim
Toss: Sikkim won the Toss and elected to bat
Venue: Sovima Cricket Ground, Sovima
On-Field Umpires – Mayur Wankhade, Prem S Bhargav
Referee- Sanjay Sharma
Result- Bihar Won By 10 Wickets
Batting Points:- Bihar-1 : Sikkim- 0
Bowling Points :- Bihar-4 : Sikkim- 4
Match Points :- Bihar- 6 : Sikkim- 0
Bonus Points:- Bihar1 : Sikkim-0
Total Points- Bihar- 12 :
Sikkim-4



Post Comment