Loading Now
×

रोहतास जिला क्रिकेट लीग में माँ काली क्रिकेट क्लब विजयी

सासाराम : रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित बी डिवीजन सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का दूसरा सेमीफइनल मैच माँ काली क्रिकेट क्लब और ड्रिवेन युथ के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर माँ काली क्रिकेट क्लब ने गेंदबाज़ी करने का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ड्रिवेन युथ ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 27.4 ओवर में 10 विकेट पर 157 रन का स्कोर खड़ा किया।

ड्रिवेन युथ की तरफ से सौरभ ने 14 बॉल पर 31,पुरुषोत्तम गांधी ने 54 बॉल पर 37 और आकाश कुमार ने 57 बॉल पर 41 रन की पारी खेली। माँ काली क्रिकेट क्लब की तरफ से सचिन रॉकेट,और राजन ने 2-2 विकेट और मोनल,पवन और शशिकांत को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी माँ काली क्रिकेट क्लब की टीम ने 26.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 157 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया।

माँ काली क्रिकेट क्लब की तरफ से गुलाम ने 46 बॉल पर 36, सौरभ ने 24 बॉल पर 15, और राजन ने 48 बॉल पर नाबाद 42 रन साथ ही वारिस ने 16 बॉल पर नाबाद 20 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। ड्रिवेन युथ की तरफ से गुलाम जिलानी ने 5 ओवर 1 मेडेन, 28 रन देकर 2 विकेट,और सौरभ श्रीवास्तव ने 6 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए।

माँ काली क्रिकेट क्लब ने ड्रिवेन युथ को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच राजन को उनकी ऑल-राउंड परफॉर्मेंस 48 बॉल 42 रन और (5-0-16-2) लिए दिया गया।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार  मंटू यादव, संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार , संजू बाबा, मौजूद रहे। शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।

Post Comment