रणजी ट्रॉफी प्लेट फाइनल: सूरज की फ़िरकी में फंसा मणिपुर, तीसरे दिन बिहार की पकड़ मजबूत
पटना : मोइन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी प्लेट फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन बिहार ने मैच पर अपनी स्थिति और सुदृढ़ कर ली। मणिपुर की पहली पारी 264 रनों पर सिमटने के बाद बिहार ने दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं।

पहली पारी में बिहार ने 522 रन बनाया था। जिसमें कप्तान सक़िबूल गनी ने 108 और बिपिन सौरभ ने 143 रन की प्रभावी पारी खेल कर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचा दिया।मणिपुर की तरफ से गेन्दबाजी करते हुए पहली पारी में रेक्स ने 32 ओवर में 117 रन देकर 4 विकेट चटकाया।

मणिपुर की ओर से पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 89.1 ओवर में 264 रन बनाया। टीम की ओर से रोनाल्ड एम. ने लंबी और संयमित पारी खेलते हुए 79 रन बनाए, जबकि जॉटिन 25, उल्लेनाई 26 और जॉनसन 34 रन बनाया तथा अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी कुछ योगदान दिया।
बिहार की गेंदबाजी ने लगातार दबाव बनाए रखा। सूरज कश्यप ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए16.1 ओवर 5 मेडन 34 रन 3 विकेट झटके, वहीं हिमांशु सिंह ने दो सफलताएँ अर्जित कीं। प्रशांत कुमार सिंह ने भी कसी हुई लाइन और लेंथ के साथ दो विकेट हासिल किए। खालिद और आकाश राज ने 1-1 विकेट चटकाए।
दूसरी पारी में बिहार की शुरुआत संतुलित रही। मंगल महरौर ने 31 रन और आयुष लोहारूका 1 रन बनाया, जबकि पीयूष कुमार सिंह 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच हुई साझेदारी ने टीम को स्थिरता प्रदान की। आकाश राज भी 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
तीसरे दिन के खेल के बाद बिहार की स्थिति नियंत्रण में दिखाई दे रही है और टीम की कोशिश बढ़त को निर्णायक स्तर तक ले जाने की रहेगी, ताकि मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बनाई जा सके।



Post Comment