Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग में नेहरू क्रिकेट एकेडमी 1 विकेट से जीती

पूर्वी चंपारण:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का दूसरा मैच रक्सौल क्रिकेट एकेडमी रेड और नेहरू क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ !

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रक्सौल की टीम 15 ओवर में मात्र 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई !रक्सौल के गौहर अंसारी ने 19 रन का योगदान दिया !नेहरू के हिमांशु ने 5 विकेट लिया ।

जवाब में खेलने उतरी नेहरू क्रिकेट एकेडमी रोमांचक मुक़ाबले में मात्र एक विकेट से जीत हासिल की।नेहरू के तरफ़ से रिशु राज 23 रन का योगदान दिया । रक्सौल के गेंबाज़ गौहर अंसारी 5 विकेट और रवि गिरी ने 2 विकेट लिया ।अम्पायर की भूमिका कुमार राज और तैयब हुसैन ने निभाई !

मैंन ऑफ़ द मैच नेहरू क्रिकेट एकेडमी के हिमांशु को वरीय खिलाड़ी मोहम्मद आलम के हाथों दिया गया !मैन आफ़ द मैच पुरस्कार के प्रायोजक एम एस स्पोर्ट्स अरेराज थे !

मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल ,बसंत कुमार,अमित कुमार सेन,विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव ,रवि कुमार चुटुन , अय्याज अहमद ,रवि राज ,संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,आदि उपस्थित थे !इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह लीग सयोजक ने मीडिया को दी !

Post Comment