आरबीएस बना कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग चैंपियन
कैमूर : जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में जुनियर क्रिकेट लीग के फाइनल में आरबीएस क्रिकेट क्लब का मुकाबला विजन युथ क्रिकेट क्लब से हुआ जिसमें आरबीएस क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में विजन युथ क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हरा दिया।

सुबह विजन युथ सी.सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विनिश के शानदार गेंदबाजी के सामने 29.4 ओवर में 186 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें मनीष ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 68 रन, कप्तान वसीम अख्तर ने 39 रन, संदीप ने 24 रन और सुधांशु रंजन ने 18 रन बनाए, आरबीएस की ओर से विनिश ने करिश्माई गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके इसके अलावा यथार्थ ने 2 और आशिष व आबिद 1-1 विकेट झटकने में कामयाब रहे।

विजन युथ सी सी के 186 रनों के चुनौती पुर्ण स्कोर का पीछा करते हुए आरबीएस की टीम 28.1 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 187 रन बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया और जुनियर जिला लीग का चैंपियन बना आरबीएस की जीत में आशिष कुमार ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 91 रन और दूसरी तरफ गुंजन ने भी नाबाद 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए जीत सुनिश्चित कर दी इसके अलावा रुद्र ने 30 रन का योगदान दिया विजन युथ की ओर से अंकित कुमार ने 2 और वसीम अख्तर ने 1 विकेट प्राप्त किये।
फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच विनिश और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सिद्धार्थ कुमार, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज देवेंद्र व सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक कृष राज को चुना गया।इस अवसर पर आनंद कुमार सिंह ‘मन्नू’, संजय सिंह प्रेमी,आजाद खान,अजय कुमार सिंह विशेष श्रीवास्तव व संजय कुमार उपस्थित रहें।



Post Comment