Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण जिला सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में स्टार ऑफ़ स्पोर्ट्स क्लब विजयी

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का मैच स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब में स्टार ऑफ़ स्पोर्ट्स क्लब और नेहरू क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 35 ओवर में 272 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमे प्रिंस सिंह का 60 रन अबरार 34 रन साहिल 35 रन का योगदान दिया नेहरू के तरफ़ रिशु ने 4 विकेट लिए ।

जबाब में खेलने उतरी नेहरू की टीम 82 रन बनाकर आउट हो गई स्टार ऑफ़ स्पोर्ट्स के वैवो ने 4 विकेट 3 विकेट रवि जायसवाल कैश ने 2 विकेट लिए ।

मैन ऑफ़ दी मैच स्टार ऑफ़ स्पोर्ट्स बैवोह को दिया गया ।अंपायर की भूमिका में कुमार राज और मोहम्मद नेसार थे ।man ऑफ़ मैच के प्रायोजक एम एस स्पोर्ट्स अरेराज,और क्लासिक स्पोर्ट्स मोतिहारी थे।

मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल ,बसंत कुमार,अमित कुमार सेन,विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव ,रवि कुमार चुटुन , अय्याज अहमद ,रवि राज ,संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,फ़ैसल गनी आदि उपस्थित थे !इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह लीग सयोजक ने मीडिया को दिया

Post Comment