Loading Now
×

बिहार क्रिकेट अकादमी 130 रनों से जीतकर वैशाली जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

वैशाली:  जिला क्रिकेट संघ के प्रावधान में खेले जा रहे राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के मुकाबले में बिहार क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीवाईसी क्लब को 130 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार क्रिकेट अकादमी की शुरुआत साधारण रही। सलामी बल्लेबाज तेजस्वी 4 रन और अंकित 31 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मध्यक्रम में अभिषेक आनंद ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 169 रन नाबाद की पारी खेली। उनके साथ वैभव (36 रन) और आदित्य आनंद (45 रन नाबाद) ने उपयोगी योगदान दिया।

बिहार क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में 3 विकेट खोकर 299 रन बनाए।बीवाईसी क्लब की ओर से आकाश, याकूब और मनी ने एक-एक विकेट लिया।300 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीवाईसी क्लब की टीम की शुरुआत ठीक रही। मयंक (28 रन) और प्रियेश (26 रन) ने टीम को संभाला, लेकिन इनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी क्रम बिखर गया। आकाश (45 रन नाबाद) और अंशुमन (15 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका।बीवाईसी क्लब की पूरी टीम 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी।

बिहार क्रिकेट अकादमी की ओर से आदित्य आनंद ने 3 विकेट, जबकि ऋतिक ने 1 विकेट लिया। मैच में चार बल्लेबाज रन आउट हुए।उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभिषेक आनंद को रवि सिंह द्वारा मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।भास्कर फाउंडेशन ने यूथ क्रिकेट क्लब को 13 रन से हराया।क्रिकेट एकेडमी ऑफ राज इलेवन में खेले गए दूसरे मुकाबले में भास्कर फाउंडेशन ने संघर्षपूर्ण मैच में यूथ क्रिकेट क्लब को 13 रन से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भास्कर फाउंडेशन के सलामी बल्लेबाज सौरव (22 रन) और रौशन (16 रन) आउट हो गए। इसके बाद इशांत ने शानदार 100 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि सत्यम ने 61 रन बनाए। टीम ने 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 249 रन बनाए।यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से निशांत ने 3 विकेट और उज्जवल ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ क्रिकेट क्लब की शुरुआत खराब रही। आदर्श बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि जयत ने 16 रन बनाए। मध्यक्रम में राहुल (51 रन), सूरज (42 रन) और यशराज चालीसा (40 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम लक्ष्य से चूक गई।यूथ क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 236 रन बनाए।

भास्कर फाउंडेशन की ओर से सुजल और सत्यम ने दो-दो विकेट, जबकि समीर और नीतीश ने एक-एक विकेट लिया।ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सत्यम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Post Comment