बेगूसराय सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में दिनकर सीसी, बलिया सीसी और बेगूसराय सीसी की टीम विजयी।
- बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का तीसरे दिन खेले गए तीन अलग अलग मैदान पर मुकाबले।
बेगूसराय : आज दिनांक 3 फरवरी 2026 को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में आज 3 अलग अलग मैदान पर मुकाबले खेले गए जिसमें गांधी स्टेडियम बेगूसराय में खेले जा रहे बछवाड़ा क्रिकेट क्लब बनाम बलिया क्रिकेट क्लब के बीच खेले जा रहे मुकाबले में बलिया क्रिकेट क्लब ने बछवाड़ा क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 27 ओवर में 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान ज्ञानोदय ने 42 और हर्ष ने 18 रन का योगदान दिया। वही बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट यशवंत ने 3 और प्रियांशु, मुन्ना और अमित राधे ने 2 विकेट प्राप्त किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बलिया क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य को 13 ओवर में 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया जिसमें बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान युवराज ने 42 और प्रियांशु ने 23 रन का योगदान दिया। वही बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट सिराज ने 3 और हर्ष ने 2 विकेट झटके। शानदार ऑलराउंड खेल के प्रदर्शन करने वाले प्रियांशु सुनील कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह व सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।

बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का दूसरा मैच फर्टिलाइजर के मैदान पर दिनकर क्रिकेट क्लब बनाम बरौनी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें दिनकर क्रिकेट क्लब ने बरौनी क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर का मुकाबले में 25 ओवर में 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान सौरव ने 35 और सरवन ने मात्र 9 रन का योगदान दिया। वही दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट राम विनीत शरण ने 3 और चन्दन गिरी, आदित्य और राम संजय पोद्दार ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 17 वे ओवर में 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान शिवम ने नाबाद 52 गेंद में 71 रन और रोहित ने 16 रन का योगदान दिया। शानदार बल्लेबाजी करने वाले शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वही बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का तीसरा मुकाबला ग्रीन पार्क उलाव में बेगूसराय क्रिकेट क्लब बनाम बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 39 वे ओवर में 180 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान युवराज ने 63 रन और ऋषिकेश ने 34 रन का योगदान दिया वहीं बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट राम सुमित ने 3 विकेट और सत्यम ने 2 विकेट प्राप्त किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य को 34 वे ओवर में 3 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान जयंत ने 66 और सिद्धार्थ ने 36 रन का योगदान देकर टीम को जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया
अंपायर के रूप में विश्वजीत कुमार टी हुसैन बबली अबू बकर रामकुमार पल्लव कुमार उपस्थित थे मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि कल भी तीनों मैदान के ऊपर लीग मैच खेले जाएंगे।



Post Comment