बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बिहार रूरल लीग (BRL) ट्रायल, पूर्णिया में संपन्न।
पूर्णिया : बिहार में ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने की दूरदर्शी सोच के साथ श्री राकेश तिवारी के विज़न पर आधारित बिहार रूरल लीग (BRL) एक ऐतिहासिक पहल के रूप में सामने आई है। यह अपने आप में भारत में पहली बार आयोजित की जा रही ऐसी ग्रामीण क्रिकेट लीग है, जिसका उद्देश्य गाँव-कस्बों से उभरते खिलाड़ियों को संगठित, पारदर्शी और पेशेवर मंच प्रदान करना है।

इस ऐतिहासिक पहल के तहत पूर्णिया में बिहार रूरल लीग ट्रायल का भव्य उद्घाटन CMD श्री अमित शाह (रॉयल चैलेंज) द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ (PDCA) के माननीय अध्यक्ष गौतम चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पंकज कुमारी, संयुक्त सचिव दिग्विजय सिंह, पूर्णिया BRL के संयोजक अभिषेक कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

ट्रायल की चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय बनाए रखने के लिए अनुभवी चयनकर्ताओं की नियुक्ति की गई है, जिनमें विकाश कुमार, रोशन सिंह, पशुपति, और आसिफ़ अल्ताफ़ शामिल हैं।
ट्रायल की तिथियाँ एवं स्थान
दिनांक: 03 फ़रवरी 2026 से 06 फ़रवरी 2026
स्थान: DSA ग्राउंड, पूर्णिया
यह ट्रायल बिहार के ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहाँ चयनित खिलाड़ी आगे चलकर बिहार रूरल लीग के माध्यम से अपनी प्रतिभा को बड़े स्तर पर प्रदर्शित कर सकेंगे।
बिहार रूरल लीग न केवल क्रिकेट को बढ़ावा देगी, बल्कि ग्रामीण युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने में भी मील का पत्थर साबित होगी।



Post Comment