Loading Now
×

बेगूसराय जिला सीनियर क्रिकेट लीग में बेगूसराय नगर सीसी,बेगूसराय सीसी, दिनकर सीसी की टीम रही विजयी। 

  • बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का मुकाबला जिले के तीन मैदान पर खेला जा रहा है।
  • बेगूसराय क्रिकेट क्लब के जयंत गौतम ने नवाद 110 रनों की पारी खेली। 

बेगूसराय:  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और डंडारी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के कप्तान प्रेम रंजन पाठक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 215 रन पर पूरी टीम सिमट गई बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक निशित ने 74 रन बनाए और वही दानिश आलम 41 रन बनाए जबकि वहीं डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट मो आरजू 4 विकेट और सुमित 2 विकेट प्राप्त किया

वही जवाब में उत्तरी डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम ने ओवर 35 वे ओवर में 199 रन पर पूरी टीम सिमट गई डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकास ने 63 रनों की पारी खेली और वही सुमित ने 39 रनों की पारी खेली इसके उपरांत बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने डंडारी क्रिकेट क्लब को 16 रनों से पराजित किया बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के निशित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

वही फर्टिलाइजर मैदान पर दूसरा मुकाबला दिनकर क्रिकेट क्लब और श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया दिनकर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में कुल 7 विकेट होकर 300 रन बनाए दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक शिवम राज ने 95 रन बनाए और रोहन पांडे ने 55 रनों की पारी खेली वही श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट मो इफ्तिखार ने 2 विकेट और लेखा उल्लाह ने 2 विकेट प्राप्त किया

जवाब में उतरी श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की टीम ने 25 वे ओवर में 142 रन पर पूरी टीम सिमट गई श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक लेखा उल्लाह ने 59 और अनुभव ने 36 रनों की पारी खेली वहीं दिनकर क्रिकेट क्लब के सर्वाधिक विकेट राम विनीत शरण ने 5 विकेट प्राप्त किया और रामकुमार ने 2 विकेट प्राप्त किया

इसके उपरांत दिनकर क्रिकेट क्लब ने श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब को 158 रनों से पराजित किया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिनकर क्रिकेट क्लब के शिवम राज को प्रदान किया गया।

वही ग्रीन पार्क उलाव में तीसरा मुकाबला तेघड़ा क्रिकेट क्लब और बेगूसराय क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 3 विकेट होकर 224 रन बनाए बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक जयंत गौतम ने नवाद 110 रनों की पारी खेली और अंकित राज ने 86 रन बनाए वही तेघरा क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट विक्रम ने 2 और अनुराग ने 1 विकेट प्राप्त किया

इसके जवाब में उत्तरी तेघड़ा क्रिकेट क्लब की टीम 33 वे ओवर में 164 रन पर पूरी टीम सिमट गई तेघरा क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन अंकित ने 72 रन बनाए और हैप्पी ने 22 रन बनाए वही बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट सुमित ने 2 विकेट और आशीष रंजन ने 2 विकेट प्राप्त किया

इसके उपरांत बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने तेघड़ा क्रिकेट क्लब को 60 रनों से पराजित किया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय क्रिकेट क्लब के कप्तान जयंत गौतम को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने प्रदान किया। कल भी तीनों मैदान के ऊपर लीग मैच खेले जाएंगे।

Post Comment