शान और हिमांशु का नाबाद शतकीय प्रहार से एसपीसीए की शानदार जीत।
पटना : आज राजधानी पटना के पोठही में सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के खेल मैदान पर सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी ( एसपीसीए ) रेड और पावर पैंथर के बीच अभ्यास मैच खेला गया।
जिसमें पावर पैंथर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 35 ओवर में अभिनव सिंह के नाबाद 103 रन के शतकीय पारी और श्रेयांश के तेज तर्रार 41 रनों की उपयोगी पारी के सहारे सात विकेट खोकर 243 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा किया और एसपीसीए रेड के सामने जीत के लिए 244 रनों का चुनौती पूर्ण लक्ष्य रखा।

जवाब का पीछा करने उतरी सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी रेड के सलामी बल्लेबाज शान गोस्वामी और हिमांशु गुप्ता की जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाते हुए शान गोस्वामी ने महज 40 गेंदों पर 18 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्के के सहारे 250 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन व हिमांशु गुप्ता ने भी 40 गेंदों पर 17 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्के के सहारे 252 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 101 रन की पारी खेलते हुए इस चुनौती पूर्ण विजयी लक्ष्य को बौना साबित कर दिया और दोनों सलामी बल्लेबाज शतक लगाने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटें। उसके बाद कप्तान आदित्य ने 6 रन बनाकर औपचारिक विजयी लक्ष्य को महज 14 ओवरों में हासिल कर लिया जबकि आदर्श राज बिना कोई रन बनाए नाबाद लौटें और इस मैच को बिना किसी विकेट गवाएं 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज करने में सफल रहे।

वहीं शतकवीर सलामी बल्लेबाज शान गोस्वामी ने 250 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन बनाने के अलावा अपने फिरकी जाल में 3 चोटी के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के निदेशक सह मुख्य कोच कृष्णा पटेल द्वारा शान गोस्वामी को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। जबकि शतकवीर हिमांशु गुप्ता व अभिनव सिंह को क बेस्ट बैटर से सम्मानित किया।

इस मौके पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए पूर्व क्रिकेटर कृष्णा पटेल ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा सकारात्मक मनोवृत्ति के साथ धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ बेहतर क्षेत्ररक्षण करना चाहिए ।
इसके लिए नियमित अंतराल पर खिलाड़ियों को अभ्यास मैच खेलना चाहिए ताकि आपके खेल नित्य-निरंतर निखार आयेगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
इसके लिए खिलाड़ियों को योगा और मेडिटेशन जरूर करना चाहिए साथ ही साथ कमिटमेंट, कंसंट्रेशन, कंट्रोल और कॉन्फिडेंस के साथ मैच की स्थिति के मद्देनजर अपनी क्षमता के अनुरूप सकारात्मक मनोवृति के साथ प्रदर्शन करने का हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए । एक दिन यही सोच और समझ आपको अपने लक्ष्य के शिखर तक पहूंचाने में कारगर साबित होगी।



Post Comment