बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में बलिया सीसी,बेगूसराय नगर सीसी,बेगूसराय ग्रामीण सीसी की टीम जीती ।
- बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का मुकाबला जिले के तीन मैदान पर खेला जा रहा है।
बेगूसराय: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में बलिया क्रिकेट क्लब और साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

बलिया क्रिकेट क्लब के कप्तान गुलशन कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 312 रन बना पाई बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक युवराज ने 63 रन बनाए और वही अजहर अली ने 61 रन बनाए जबकि वहीं साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट लोकेश गौतम 2 विकेट और संदीप ने 2 विकेट प्राप्त किया।
वही जवाब में उत्तरी साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब की टीम ने ओवर 31 वे ओवर में 142 रन पर पूरी टीम सिमट गई साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक लोकेश गौतम ने 60 रनों की पारी खेली और वही देव राज ने 43 रनों की पारी खेली इसके उपरांत बलिया क्रिकेट क्लब ने साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब को 170 रनों से पराजित किया

बलिया क्रिकेट क्लब के मोहम्मद अजहर अली को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार शारीरिक शिक्षक दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
वही फर्टिलाइजर मैदान पर दूसरा मुकाबला बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और नौला क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया नौला क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में कुल 215 रन बना कर पूरी टीम सिमट गयी नौला क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक अंकित ने 72 रन बनाए और रितिक ने 46 रनों की पारी खेली
वही बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट सार्थक ने 3 विकेट और निशित ने 2 विकेट प्राप्त किया जवाब में उतरी बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम ने 32 वे ओवर में 217 रन बना कर मुकाबले को जीत लिया पर बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक निशित ने 57 और अतुल ने 55 रनों की पारी खेली वही नौला क्रिकेट क्लब के सर्वाधिक विकेट सत्यम ने 2 विकेट प्राप्त किया और चंदन ने 1 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने नौला क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित कियामैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के निशित को प्रदान किया गया।

वही ग्रीन पार्क उलाव में तीसरा मुकाबला तेघड़ा क्रिकेट क्लब और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक युवराज ने 90 रनों की पारी खेली और ऋषिकेश ने 80 रन बनाए वही तेघरा क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट आदर्श ने 4 और अंकित ने 1 विकेट प्राप्त किया
इसके जवाब में उत्तरी तेघड़ा क्रिकेट क्लब की टीम 38 वे ओवर में 256 रन पर पूरी टीम सिमट गई तेघरा क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन साइमन ने 66 रन बनाए और शुभम ने 59 रन बनाए वही बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट रितिक ने 4 विकेट और रिषिकेश ने 2 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने तेघड़ा क्रिकेट क्लब को 26 रनों से पराजित किया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के ऋषिकेश भारती को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने प्रदान किया। कल भी दो मैदान के ऊपर क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे।



Post Comment