Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग में ढाका सीसी व यंग इलेवन विजयी

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का मैच स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब में ढाका क्रिकेट क्लब और ग्रीन फील्ड एकेडमी अरेराज के बीच खेला गया।

इसकी जानकारी मधुरेंद्र सिंह जिला क्रिकेट लीग प्रभारी ने मीडिया को बताया कि ढाका के गेंदबाज सौरभ के 4 विकेट और अंकेश के 3 विकेट के बदौलत अरेराज की टीम मात्र 73 रन पर सिमट गई

जबाब में खेलने उतरी ढाका की टीम महज एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से जीत दर्ज की ।मैन ऑफ़ दी मैच ढाका के सौरभ को दिया गया ।

अम्पायर कि भुमिका मे मों नेसार और वेद प्रकाश थे।वही दूसरा मैच गांधी मैदान में यंग इलेवन vs अपन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपन क्रिकेट क्लब ने 92 रन बनाया जिसमे रयान ने 34 विकास ने 20 रन बनाया यंग इलेवन के गेंदबाज टूना कुमार 6 विकेट फैसल गनी ने दो विकेट लिए.

जबाब में खेलने उतरी यंग इलेवन की टीम चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया ।मैन ऑफ़ द मैच टूना कुमार को दिया गया अम्पायर की भूमिका में कुमार राज और तैयब हुसैन थे
मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल ,बसंत कुमार,अमित कुमार सेन,विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव ,रवि कुमार चुटुन , तैयब हुसैन, अय्याज अहमद ,रवि राज ,संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,आदि उपस्थित थे ।

Post Comment