Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में प्रेसिडेंट इलेवन की शानदार जीत, महुआ क्रिकेट क्लब को 61 रनों से हराया

वैशाली : राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के लीग मैच में प्रेसिडेंट इलेवन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए महुआ क्रिकेट क्लब को 61 रनों से पराजित किया। यह मुकाबला क्रिकेट अकादमी ऑफ राजा इलेवन, बिशनपुर खेल मैदान, साओ सराय में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेसिडेंट इलेवन की टीम ने 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम की ओर से धर्मपाल कुमार ने 28 रन की अहम पारी खेली, जबकि आदित्य अबदेश शाह (19 रन) और अभिषेक (16 रन) ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

महुआ क्रिकेट क्लब की ओर से हृतिक अरुण कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महुआ क्रिकेट क्लब की टीम 15.5 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। टीम के लिए उमंग सिंह ने 50 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान हृतिक अरुण कुमार ने 22 रन बनाए।

प्रेसिडेंट इलेवन की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। आदित्य शाह ने 5 विकेट झटके, वहीं प्रिंस राज और धर्मपाल कुमार ने 3-3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को पूरी तरह ढहाया।प्रेसिडेंट 11 के आदित्य शाह को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया

Post Comment