Loading Now
×

बलिया सीसी, बेगूसराय सीसी, दिनकर सीसी, की टीम बेगूसराय जिला सीनियर डिवीजन लीग के सेमीफाइनल में

  • बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का क्वार्टर फाइनल मुकाबला जिले के तीन मैदान पर खेला गया।

बेगूसराय : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में दिनकर क्रिकेट क्लब और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

दिनकर क्रिकेट क्लब के कप्तान ललन लालित्य ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 264 रन बना पाई दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विशाल ने 71 रन बनाए और वही शिवम राज ने 62 रन बनाए जबकि वही बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट रितिक 3 विकेट और शुभम ने 3 विकेट प्राप्त किया।

वही जवाब में उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम ने ओवर 34 वे ओवर में 201 रन पर पूरी टीम सिमट गई बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक ऋषि मेहता ने 64 रनों की पारी खेली और वही राज मल्लिक ने 45 रनों की पारी खेली दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक राम बिनीत शरण 4 विकेट और राम ने 3 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत दिनकर क्रिकेट क्लब ने बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब को 63 रनों से पराजित किया

दिनकर क्रिकेट क्लब के राम विनीत शरण को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार शारीरिक शिक्षक दीपक कुमार टी हुसैन बबली विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

वही फर्टिलाइजर मैदान पर दूसरा मुकाबला नैला क्रिकेट क्लब और बलिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया नौला क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 226 रन बना पाई नौला क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक अंकित ने 73 रन बनाए और पुष्कर ने 40 रनों की पारी खेली वही बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट शांतनु ने 3 विकेट और अजहर अली ने 2 विकेट प्राप्त किया

जवाब में उतरी बलिया क्रिकेट क्लब की टीम ने 38 वे ओवर में 8 विकेट खोकर 227 रन बना कर मुकाबले को जीत लिया बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक अमित राधे ने 74 और नीतीश ने 42 रनों की पारी खेली वही नौला क्रिकेट क्लब के सर्वाधिक विकेट दौलत ने 3 विकेट प्राप्त किया और पुष्कर ने 2 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत बलिया क्रिकेट क्लब ने नौला क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से पराजित किया

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बलिया क्रिकेट क्लब के अमित राधे को विश्वजीत कुमार और शाहिद अख्तर ने प्रदान किया गया।

वही ग्रीन पार्क उलाव में तीसरा मुकाबला बरौनी क्रिकेट क्लब और बेगूसराय क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया बरौनी क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक सौरभ ने 46 रनों की पारी खेली और अंशु ने 42 रन बनाए वही बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट अभिषेक झा ने 4 और अजिंक्य ने 2 विकेट प्राप्त किया

इसके जवाब में उत्तरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम 31 वे ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिए बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन हर्ष वर्मा ने 56 रन बनाए और राम ने 30 रन बनाए वही बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट मुजम्मिल ने 3 विकेट और सरवन कुमार ने 1 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने बरौनी क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित किया

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय क्रिकेट क्लब के अभिषेक झा को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार रामकुमार और मो जमशेद ने प्रदान किया। कल गांधी स्टेडियम बेगूसराय में पहला सेमीफाइनल मैच बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और बलिया क्रिकेट क्लब के बीच खेले जाएंगे।

Post Comment