ईस्ट चम्पारण सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग में यंग इलेवन व न्यू स्टार सीसी विजयी
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का मैच स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब में न्यू स्टार क्रिकेट क्लब और रक्सौल क्रिकेट एकेडमी रेड के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर रक्सौल की 12 ओवर में 68 रन का मामूली स्कोर खड़ा किया न्यू स्टार के गेंदबाज रोहन ने 3 और सावन,सम्स अनवर और मिस्बाहुल ने 2-2 विकेट लिए
जबाब में खेलने उतरी न्यू स्टार की टीम मात्र छह ओवर में एक विकेट खोकर नौ विकेट से जीत दर्ज की ।मैन ऑफ़ दी मैच न्यू स्टार के रोहन को दिया गया इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह जिला क्रिकेट लीग प्रभारी ने मीडिया को दी ।

वही दूसरा मैच गांधी मैदान में यंग इलेवन और ब्रावो क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया यंग इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 269 रन 35 ओवर में बनाए जिसमे यूसुफ 79 रन 60 रन अनूपम ने बनाए गेंदबाजी में अभिजीत 2 विकेट और अरुण ने दो विकेट लिए जबाब में खेलने उतरी ब्रावो की टीम 69 रन बनाकर आउट हो गई मैन ऑफ़ दी मैच यूसुफ़ को दिया गया
मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल ,बसंत कुमार,अमित कुमार सेन,विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव ,रवि कुमार चुटुन , तैयब हुसैन, अय्याज अहमद ,रवि राज ,संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,आदि उपस्थित थे ।



Post Comment