सुनील ज्वाला क्रिकेट अकादमी रोहतास जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में
सासाराम : रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का (A डिवीज़न का सातवां मैच सुनील ज्वाला क्रिकेट अकादमी और ए.बी क्रिकेट के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर ए.बी क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ए. बी क्रिकेट ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 32.2 ओवर खेलकर 10 विकेट पर 221 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई।

ए. बी क्रिकेट की तरफ से समरजीत ने 15 बॉल पर 33 और राहुल कुमार ने 10 बॉल पर 21 रन बनाकर काफी तेज शुरुआत की।इसके अलावा अंकित ने 45 बॉल पर 46 राज रौशन ने 19 बॉल पर 30 रन,और बिट्टू पांडेय ने 20 रन का योगदान दिया। सुनील ज्वाला क्रिकेट अकादमी की तरफ से रितेश ने 6 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट,अमित ने 6ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट,और गोल्डी,और अंशु ने 2-2विकेट लिए।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुनील ज्वाला क्रिकेट अकादमी की टीम ने 34.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 221 रन के लक्ष्य को हासिल कर अपनी तीसरी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
सुनील ज्वाला क्रिकेट अकादमी की तरफ से रितेश ने बढ़िया परफॉर्मेंस करते हुए 49 बॉल पर 62,प्रत्युष ने 35 बॉल पर 44, विश्वा कुमार ने 27 बॉल पर 22 रन, अभिषेक ने 26 बॉल पर 32 रन और गोल्डी ने नाबाद ने 38 बॉल पर 36 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। ए.बी क्रिकेट की तरफ से बिट्टू रॉय ने 5-0-33-1, सिद्धार्थ ने 7-0-32-1, अंकित ने 6-0-36-1 और राहुल कुमार ने 5-0-40-2 विकेट लिए। इस तरह सुनील ज्वाला क्रिकेट अकादमी ने ए.बी क्रिकेट अकादमी को 4 विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत हासिल की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रितेश को उनके बढ़िया ऑल-राउंडर परफॉर्मेंस (49 बॉल पर 62)और 6-0-40-3) के लिए दिया गया।
इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव,संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा,जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार ,संजू बाबा, मौजूद रहे। शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार,आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।



Post Comment