बलिया क्रिकेट क्लब की टीम बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में
- दूसरा सेमीफाइनल मैच 10 फरवरी को खेला जाएगा।
बेगूसराय: सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और बलिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मुकाबले में 35वें ओवर में 194 रन पर पूरी टीम सिमट गई है, बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक अतुल प्रकाश 88 रन और वही दानिश आलम ने 29 रन बनाए बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से नीतीश ने 3 विकेट और आयुष पासवान ने 1 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी बलिया क्रिकेट क्लब की टीम 35 बे ओवर में 9 विकेट खोकर 197 रन बनाकर निर्धारित लक्ष्य को रोमांचक मुकाबले में प्राप्त कर लिया वही बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक गुलशन ने 30 रन और यशवंत ने 27 रन बनाए बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट नीरज ने 2 और दिलजीत ने 2 विकेट प्रतीक भानु 2 विकेट प्राप्त किया।
वही बलिया क्रिकेट क्लब ने इस मुकाबले को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीत लिया वही मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार बलिया क्रिकेट क्लब के नीतीश को बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश,निराला कुमार मुकेश कुमार पप्पू मो शकील आशीष कुमार गुप्ता, जहीर खान,आदि लोग मौजूद थे।
निराला कुमार ने बताया कि बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का दूसरा सेमीफाइनल मैच 10 फरवरी को बेगूसराय क्रिकेट क्लब और दिनकर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।



Post Comment