मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में एमसीसी ने स्टेडियम सीसी को 125 रन से हराया।
मधेपुरा : जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए आठवें मुकाबले में जे एम सी सी ने स्टेडियम क्रिकेट क्लब को 125 रन से हराया।
आज के मैच में जे एम सी सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30ओवर में सभी विकेट खोकर 236 रन बनाए जिसमें ऋषि ने 60 रन हिमांशु 58 रन का योगदान दिए.स्टेडियम टीम के गेंदबाज अंकित 3 विकेट हिमांशु सत्यम और आरव ने 2- 2 विकेट लिए।

जबाव में बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम क्रिकेट क्लब ने सभी विकेट खोकर 21 ओवर में 111 रन ही बना पाए।जिसमें नीलू 20 रन सत्यम 11 रन और अंकित रन बनाकर संघर्ष किया लेकिन लक्ष्य से बहुत दूर रह गए। जे एम सी सी के गेंदबाज चेतन ऋषि और विक्की ने 2- 2 विकेट लिए।

आज के मैच का मैन ऑफ द मैच ऋषि को प्रदान किया गया।मैच में निर्णायक की भूमिका में मनोज गुप्ता और अमरनाथ पोद्दार जबकि स्कोरर विश्वनाथ थे।मौके पर उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता मोनी सिंह कुमार गौरव अमी आनंद अमित कुमार बिट्टू अहसान जीशू और उनके खिलाड़ी मौजूद थे.कल का मुकाबला साहूगढ़ और यूथ चैलेंजर कटैया के बीच खेला जाएगा



Post Comment