पूर्वी चंपारण सीनियर जिला क्रिकेट लीग में एमजेके सुगौली विजयी
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग ग्रुप बी का मैच गांधी मैदान में एमजेके सुगौली और ब्रावो क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमजेके कि टीम के बल्लेबाज़ आयुष के 79 और इमरान के 42 रन के बदौलत 30ओवर में 166 रन बनाए ब्रावो के तरफ़ से बरुन ने तीन विकेट लिए ।

जबाब में खेलने उतरी ब्रावो की टीम 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गईं ब्रावो के तरफ़ से कार्तिक ने 55 आदित्य का 32 रन बनाय गेंदबाज़ी में अनमोल के तीन विकेट और सरफराज को दो विकेट मिला ।मैन ऑफ़ मैच एमजेके के आयुष को दिया गया ।इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह जिला क्रिकेट लीग प्रभारी ने मीडिया को दी ।
मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल ,बसंत कुमार,अमित कुमार सेन,विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव ,रवि कुमार चुटुन , अय्याज अहमद ,रवि राज ,संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,आदि उपस्थित थे ।



Post Comment