Loading Now
×

बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट का फाइनल मुकाबला कल दिनकर सीसी और बलिया सीसी के बीच

बेगूसराय : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का आज दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में बेगूसराय क्रिकेट क्लब और दिनकर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 9 विकेट खोकर 198 रन का स्कोर खड़ा किया , बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक अजिंक्या 77 रन और वही सत्यम ने 39 रन बनाए। दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से राम ने 3 विकेट और राम विनीत शरण ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम 39 वे ओवर में 6 विकेट खोकर 201 रन बनाकर निर्धारित लक्ष्य को रोमांचक मुकाबले में प्राप्त कर लिया। वही दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक शिवम ने नाबाद 84 रन और चंदन ने 58 रन बनाए। बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट सुमित ने 2 और सिद्धार्थ ने 2 विकेट प्राप्त किया।

वही दिनकर क्रिकेट क्लब ने इस मुकाबले को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिनकर क्रिकेट क्लब के शिवम को बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश,निराला कुमार मुकेश कुमार पप्पू मो शकील विवेक कुमार, आशीष कुमार गुप्ता, जहीर खान,आदि लोग मौजूद थे निराला कुमार ने बताया कि बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मैच 11 फरवरी को बलिया क्रिकेट क्लब और दिनकर क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9 बजे से खेला जाएगा।

Previous post

ईस्ट चम्पारण सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग में समीर अख़्तर के दोहरा शतक,सर्विस क्लब 432 रन से जीता

Next post

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में साहूगढ़ क्रिकेट क्लब ने यूथ चैलेंजर कटैया को 10 विकेट से हराया। 

Post Comment