Loading Now
×

नालंदा जिला सीनियर ए डिवीज़न क्रिकेट लीग में राजपुताना क्लब की एक तरफ़ा जीत व गेटवे क्लब अपने मैच जीता।

नालंदा : आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग ए डिवीज़न में दो मैच खेले गए पहला मैच एनसीए मैदान में राजपुताना क्लब बनाम क्रन्तिकारी क्लब के बीच खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपुताना क्लब ने हुए 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 386 रन बनाएं। राजपुताना क्लब के कुश कुमार ने 14 छक्के तथा 24 चौके की मदद से शानदार 192 रन बनाये ने, अमृतांशु ने 73 रन आदित्य 43 रन तथा निर्मल ने 31 रन बनाये। क्रन्तिकारी क्लब के मोहित ने तीन विकेट रामवर्धन ने दो विमेट अपने नाम किया।

जवाब में खेलते हुए क्रन्तिकारी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 22 ओवर में 75 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी । जिसमे मोहित ने 16, रामवर्धन ने 14 तथा लकी ने 12 रन बनाये।राजपुताना क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनीष राज ने पांच विकेट तथा शशि ने दो विकेट अपने नाम किया।

मैन ऑफ़ दी मैच कुश कुमार को दिया गया।मैच के अम्पायर परवेज़ मुस्तफा पप्पू तथा संजय कुमार पिंटू रहे।

दूसरा मैच गेटवे क्लब बनाम स्टार क्लब के बीच पावापुरी ग्राउंड पर खेला गया। गेटवे क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 280 रन बनाये जिसमे अर्णव ने शतक 100 रन, चंद्रशेखर 60 रन, सुजल ने 82 रन का योगदान दिया। स्टार क्लब के गेंदबाज सिद्धार्थ ने 2 विकेट तथा निराज़ ने एक विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी स्टार क्रिकेट क्लब ने 9 विकेट खोकर 183 रन बनाये जिसमे विश्वजीत 50 रन, अंकित 18, चन्दन 16 तथा सिद्धार्थ बाबा ने 14 रन बनाये। गेटवे क्लब के गेंदबाज अंकित ने तीन तथा अभय ने दो विकेट अपने नाम किया।गेटवे क्लब के अर्णव किशोर को मैंन ऑफ़ दी मैच दिया गया।निर्णायक की भूमिका सभिषेक तथा सय्यद जावेद इक़बाल ने निभाया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा विकास मयूरेश्वर इत्यादि मौजूद रहे।

Previous post

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में आजाद क्रिकेट क्लब ने रुद्रपुर क्रिकेट क्लब को 148 रन से हराया

Next post

ईस्ट चम्पारण सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में मणिकांत व गोपी का शतक, स्पोर्ट्स क्लब व मौर्या सीसी विजयी

Post Comment