Loading Now
×

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में साहूगढ़ क्रिकेट क्लब ने यूथ चैलेंजर कटैया को 10 विकेट से हराया। 

मधेपुरा : जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए नौवें लीग मैच में कुमारखंड प्रखंड उप प्रमुख कुमार रवि रोशन और अध्यक्ष भानु प्रताप ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर मैच का उद्घाटन किया।

कटैया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजीव के 26 रन राहुल राज के 20 रन और रूपेश के 11 रन के सहारे 22वे ओवर में 105 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई। साहूगढ़ के गेंदबाज एहसान अंसारी ने 5 विकेट राहुल 2 विकेट हासिल किए।जवाब में बल्लेबाजी करते हुए साहूगढ़ की टीम बिना कोई विकेट गंवाए 106 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें विनीत ने 57 रन और एहसान 39 रन बनाए.।

आज के मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अहसान अंसारी को दिया गया मैच में निर्णायक की भूमिका में मनोज गुप्ता और अमरनाथ पोद्दार तथा स्कोरर की जिम्मेदारी विश्वनाथ निभा रहे थे।

मौके पर जिला क्रिकेट संघ मधेपुरा के सभी पदाधिकारी गण और भारी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक मौजूद थे।अध्यक्ष भानु प्रताप ने बताया कि कल का मैच यंग स्टार सिंहेश्वर और एम सी सी रेड के बीच खेला जाएगा

Post Comment