Loading Now
×

हेमन ट्रॉफी व अंडर-23 ट्रायल को लेकर सारण जिला क्रिकेट संघ की बैठक संपन्न, देखें क्या हुआ निर्णय

छपरा : आज राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में सारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सारण जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष श्री उज्ज्वल मिश्रा ने की।

बैठक में हेमन ट्रॉफी ट्रायल एवं अंडर-23 वर्ग के ट्रायल को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर संघ के जॉइंट सेक्रेटरी श्री धर्मजय कुमार उपस्थित रहे।

इसके साथ ही बैठक में क्लब प्रतिनिधि कैसर अनवर, खिलाड़ी प्रतिनिधि संजय कुमार उर्फ राहुल, राजन प्रसाद यादव, सुरेश प्रसाद सिंह, चंदन शर्मा, रविंद्र कुमार यादव एवं रमेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

बैठक में पूर्व की कार्रवाई को पढ़कर सर्वसम्मति से संपोषित किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 12 फरवरी 2026 से राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में हेमन ट्रॉफी एवं अंडर-23 वर्ग का चयन शिविर आयोजित किया जाएगा, जो प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा।

चयन शिविर में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया कि वे ससमय मैदान में उपस्थित हों। बैठक में यह भी सर्वसम्मति से तय हुआ कि इस ट्रायल मैच में केवल सारण जिला क्रिकेट संघ के पंजीकृत (रजिस्टर्ड) खिलाड़ी ही भाग लेंगे।इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला उपाध्यक्ष श्री उज्ज्वल मिश्रा द्वारा दी गई।

Post Comment