Loading Now
×

नालंदा जिला सीनियर ए डिवीज़न क्रिकेट लीग में गेटवे क्लब और लकी सीसी जीता।

नालंदा : आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग ए डिवीज़न में दो मैच खेले गए पहला मैच गेटवे क्लब बनाम हरनौत क्लब के बीच खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गेटवे क्लब ने हुए 10 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाएं। गेटवे क्लब के आरव ने 47 रन, सुभमकांत 34 रन,लव ने 30 रन, चंदू 26 तथा अर्णव ने 18 रन बनाये। हरनौत क्लब के गेंदबाज शेष ने 3 विकेट तथा छोटू ने दो विकेट अपने नाम किया।

जवाब में खेलते हुए हरनौत क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 24 ओवर में 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी । जिसमे शेष तथा नवाब ने 20-20 रन और छोटू तथा विवेक ने 14-14 रन बनाये।गेटवे क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्णव किशोर ने 4 विकेट तथा आरव रॉय ने 5 विकेट अपने नाम किया।मैन ऑफ़ दी मैच गेटवे क्लब के आरव रॉय को दिया गया।मैच के अम्पायर विश्वजीत कुमार तथा अभिषेक रहे।

दूसरा मैच लकी क्लब बनाम स्टार क्लब के बीच खेला गया। लकी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट नुकसान पर 281 रन बनाये जिसमे गौतम बेबी ने शतक 116 रन, राजीव ने, 98 रनऔर सुमित ने 36 रन का योगदान दिया। स्टार क्लब के गेंदबाज सिद्धार्थ कुमार 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 204 रन ही बना सकी जिसमे सिद्धार्थ आनंद 67 रन, नीरज पासवान 50 रन , सिद्धार्थ कुमार 28 रन तथा हर्षित ने 14 रन बनाये। लकी क्लब के गेंदबाज माया शंकर तथा शुभम ने दो-दो विकेट अपने नाम किया।लकी क्रिकेट क्लब के गौतम बेबी को मैंन ऑफ़ दी मैच दिया गया।निर्णायक की परवेज़ मुस्तफा उर्फ़ पप्पू तथा सय्यद जावेद इक़बाल उर्फ़ महताब ने निभाया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा विकास मयूरेश्वर इत्यादि मौजूद रहे।

Post Comment