Loading Now
×

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में आजाद क्रिकेट क्लब ने टाउन क्रिकेट क्लब को 176 रन से हराया

मधुबनी:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित जिला क्रिकेट लीग सत्र 2025 – 26 का मैच पंडौल के मकसुदा मैदान पर हो रही है।निर्णायकों द्वारा आज का मैच 35 ओवर का कराने का निर्णय लिया गया।

आज का मैच टाउन क्रिकेट क्लब, मधुबनी और आजाद क्रिकेट क्लब, फुलपरास के बीच खेला गया। टॉस जीत कर आजाद क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर 238 रन बनाया। बल्लेबाजी में आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से संजन कुमार ने 62 रन, रितिक ने 59 रन, रौनक कुमार ने 15 रन, अरबाज ने 27 रन और शुभेन्दु शुभाकर ने 17 रन बनाया। वहीं टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में विकाश झा ने 20 रन देकर 4 विकेट, शशि कुमार मुखिया ने 57 रन देकर 3 विकेट और संजय यादव, युवराज तथा अल्शमश ने एक एक विकेट लिया।

जवाब में 238 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाउन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी। टाउन क्रिकेट क्लब ने 16.1 ओवर खेल कर अपने सभी विकेट खोकर मात्र 62 रन बना पायी। बल्लेबाजी में टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से उत्तम भारद्वाज ने 19 रन, सूरज सिंह ने नाबाद 10 रन और अमन ठाकुर ने 10 रन बनाए। वहीं आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में रौनक सिंह ने 17 रन देकर 2 विकेट, शुभेंदु शुभाकर ने 10 रन देकर 3 विकेट, अमरजीत ने 21 रन देकर 3 विकेट और गौरव कुमार ने 10 रन देकर 2 विकेट लिया।

मैच के निर्णायक रमेश कुमार और रौशन कुमार थे एवं स्कोरर के रूप में रविन्द्र सिंह थे। आज का मैन ऑफ द मैच आजाद क्रिकेट क्लब के संजन कुमार को भाजपा नेता सतीश कुमार ने प्रदान किया।

मौके पर मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार, डायमंड रेड क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह ‘अमर’, सचिव अर्जुन सिंह बिंदे, भाजपा नेता राम, रविन्द्र कुमार सिंह, अजय, भाजपा नेता सतीश, मो चांद, मो हसन सहित ढ़ेरों खेलप्रेमी मौजूद थे।
सचिव नवीन कुमार ने बताया कि कल का मैच झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर और टाउन क्रिकेट एकेडेमी, मधुबनी के बीच खेला जायेगा।

Previous post

नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग में क्रांतिकारी क्रिकेट क्लब 5 विकेट से जीती

Next post

ईस्ट चम्पारण सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग में सर्विस क्लब,अपन क्रिकेट एकेडमी व स्पोर्ट्स क्लब विजयी.

Post Comment