Loading Now
×

नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग में क्रांतिकारी क्रिकेट क्लब 5 विकेट से जीती

नालंदा : आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा कराये जारहे नालंदा जिला ए डिवीज़न सीनियर क्रिकेट लीग क्रांतिकारी क्रिकेट क्लब नूरसराय बनाम लिटिल स्टार क्लब बिहारशरीफ़ के बीच खेला गया।

टॉस जीत कर लिटिल स्टार क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 146 रन बनाएं जिसमें शशि रंजन ने 56 रन विनीत 27 रन श्याम 15 और कृष nev11 रन बनाए। क्रन्तिकारी क्लब की ओर से गेंदबाज मोहित ने चार विकेट लिए और लकी तीन विकेट अपने नाम किया।

जवाब में खेलने उतरी क्रन्तिकारी क्रिकेट क्लब की टीम पांच विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमे मोहित 50 रन, लकी 30 रन तथा रोहित ने 21 रन बनाया।लिटिल स्टार क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए समीर ने 4 विकेट लिया।मैच के मैन ऑफ द मैच क्रन्तिकारी क्लब के मोहित कुमार को दिया गया।

इस मौके पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर सह नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ़ पिंटू दा क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा अंकित राज विकास मयूरेश्वर विश्वजीत कुमार अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे इन्पायरिंग की भूमिका सीनियर अंपायर परवेज़ मुस्तफा पप्पू तथा मनीष कुमार निभाया।

Post Comment